home page

आईपीएल 2026 प्लेऑफ चरण के फैन पार्क पांच शहरों में होंगे आयोजित

 | 
आईपीएल 2026 प्लेऑफ चरण के फैन पार्क पांच शहरों में होंगे आयोजित


नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ चरण के लिए फैन पार्कों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस पहल के तहत देश के पांच राज्यों के पांच शहरों में क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों का रोमांचक अनुभव मिलेगा।

आईपीएल फैन पार्क 29 और 31 मई को आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रशंसक मेले जैसे माहौल में आईपीएल प्लेऑफ के रोमांच का आनंद उठा सकेंगे।

इन शहरों में फैन पार्क होंगे आयोजित

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

मंगलुरु, कर्नाटक

काकीनाडा, आंध्र प्रदेश

अगरतला, त्रिपुरा

इन फैन पार्कों में टाटा आईपीएल 2026 प्लेऑफ मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों के लिए संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने के क्षेत्र और कई इंटरैक्टिव गतिविधियों की भी व्यवस्था रहेगी।

प्रशंसकों के लिए वर्चुअल बैटिंग जोन, बॉलिंग नेट्स, फेस पेंटिंग और लोकप्रिय खेल गतिविधियां जैसे “पिच परफेक्ट”, “गेम ऑफ थ्रोस” और “डोंट मिस द बॉल” भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे