home page

महिला अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, भाविका अहिरे को कप्तानी

 | 
महिला अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, भाविका अहिरे को कप्तानी


नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी एसीसी अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने प्रतियोगिता के लिए 15 सदस्यीय भारतीय अंडर-19 टीम का चयन किया है।

भाविका अहिरे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अनादी तागड़े उपकप्तान होंगी।

टीम में भाविका अहिरे (कप्तान और विकेटकीपर), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवसे, मैत्री मनियार, ईश्वरी आवासरे, दीया यादव, श्रेया एस. चव्हाण (विकेटकीपर), समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काश्वी, अचसा परमार, अनादी तागड़े (उपकप्तान) और पलक सिंह को शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे