home page

आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति में चुने गए अभिराम सिंह यादव

 | 
आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति में चुने गए अभिराम सिंह यादव


नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंडोनेशिया क्रिकेट संघ के अभिराम सिंह यादव को आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) में एसोसिएट सदस्य के तौर पर चुना है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने एक स्पेशल जर्सी अभिराम सिंह यादव को भेंट करते हुए आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति में उनका स्वागत किया।

अभिराम सिंह यादव की नियुक्ति एसोसिएट सदस्यों के लिए निर्धारित तीन सीईसी पदों में से एक पर हुई है। यह पद जुलाई में गुरुमूर्ति पालानी के आईसीसी बोर्ड में नियुक्त होने के बाद खाली हुआ था।

यादव अगला चुनाव होने तक सीईसी के सदस्य के रूप में काम करेंगे। अगला चुनाव जून 2027 में होने वाले आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान आयोजित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे