home page

डीडीसीए ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अंडर-16 लड़कों के लिए लगाया कैंप

 | 
डीडीसीए ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अंडर-16 लड़कों के लिए लगाया कैंप


नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार से अपना 'अंडर-16 बॉयज़ कैंप 2026' शुरू कर दिया है। इसके लिए शॉर्टलिस्ट किये गए 139 खिलाड़ियों को 21 और 22 अक्टूबर को बुलाया गया है।

कैंप में 1 से 70 नंबर वाले खिलाड़ियों को सुबह 11:30 बजे और 71 से 139 नंबर वाले खिलाड़ियों को दोपहर 2:00 बजे रिपोर्ट करना है। कल, गुरुवार 22 अक्टूबर को 1 से 70 नंबर वाले खिलाड़ियों को सुबह 8:00 बजे और 71 से 139 नंबर वाले खिलाड़ियों को सुबह 10:30 बजे रिपोर्ट करना होगा।

कैंप का शेड्यूल और शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की सूची डीडीसीए लीग एंड टूर्नामेंट कमेटी ने जारी कर दी है। इस कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा हैं और कन्वीनर नवदीप मल्होत्रा हैं।

सभी खिलाड़ियों को अपने तय समय पर क्रिकेट की उचित पोशाक और स्पोर्ट्स शूज पहनकर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। वेन्यू पर पार्किंग की सुविधा शायद उपलब्ध न हो, इसलिए खिलाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आने-जाने का इंतजाम खुद कर लें। माता-पिता या अभिभावकों को ग्राउंड परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे