home page

मुरादाबाद में इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में सोनकपुर ब्लू ने सोनकपुर ग्रीन को 21 रन से हराया

 | 
मुरादाबाद में इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में सोनकपुर ब्लू ने सोनकपुर ग्रीन को 21 रन से हराया


मुरादाबाद, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में सोनकपुर ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनकपुर ग्रीन को 21 रन से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सोनकपुर ब्लू की ओर से मो. सैफ ने छह विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सोमवार को सोनकपुर स्टेडियम में खेले गए मैच में सोनकपुर ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनकपुर ब्लू की टीम 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रेयान सैफी ने 38 रन की कप्तानी पारी खेली। हमजा ने 35 रन बनाए, जबकि सिद्धार्थ कश्यप और कुणाल ने 15-15 रन का योगदान दिया। इसके साथ ही टीम को अतिरिक्त के रूप में 49 रन भी मिले। जवाब में सोनकपुर ग्रीन की टीम 21.1 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। जिसमें टीम के लिए प्रियांशु ने 51 रन बनाए, जबकि अनमोल सागर ने 28 और विशाल कुमार ने 17 रन की पारी खेली।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल