home page

सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन-1 जूडो चैंपियनशिप में छाए आरएसडी अकैडमी मुरादाबाद के खिलाड़ी

 | 
सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन-1 जूडो चैंपियनशिप में छाए आरएसडी अकैडमी मुरादाबाद के खिलाड़ी


- मोहम्मद काशिफ और मान्या शर्मा सीबीएसई नेशनल के लिए चयनित

मुरादाबाद, 18 अगस्त (हि.स.)। ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन-1 जूडो चैंपियनशिप में मुरादाबाद के आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। मोहम्मद काशिफ ने स्वर्ण, मान्या शर्मा ने रजत पादक जीता इसके अलावा चार अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता। प्रदर्शन के दम पर मोहम्मद काशिफ और मान्या शर्मा को हरियाणा में आयोजित होने वाले आगामी 'सीबीएसई नेशनल' के लिए चयनित किया गया है।

जूडो खिलाड़ियों तथा कोच मयंक कश्यप ने मंगलवार को बताया कि 14 से 18 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में 'सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन-1 जूडो चैंपियनशिप 2026' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के युवा जूडो खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए।

मोहम्मद काशिफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं मान्या शर्मा ने रजत पादक तथा तनिरिका वर्मा, कार्तिक जटवानी, गुनी चौधरी तथा ख्याति सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मोहम्मद काशिफ और मान्या शर्मा को हरियाणा में आयोजित होने वाले आगामी 'सीबीएसई नेशनल' के लिए चयनित किया गया है।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन व विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सभी जूडो खिलाड़ियों तथा कोच मयंक कश्यप को आरएसडी समूह के निदेशक डॉ विनोद कुमार, डॉ जी कुमार , डॉ गौरव कुमार, डॉ गरीमा शर्मा, डॉ अजय शर्मा तथा प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बधाई दी तथा सीबीएसई नेशनल्स के लिए चयनित विद्यार्थियों को विजयी होने के लिए आशीर्वाद दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल