home page

आरपीएल : चबुतरी मैजिकल स्टार अंतिम चार में, पहला सेमीफाइनल टाई

 | 
आरपीएल : चबुतरी मैजिकल स्टार अंतिम चार में, पहला सेमीफाइनल टाई


प्रयागराज, 23 मार्च (हि.स)। चबुतरी मैजिकल स्टार ने यूथ फैब्रिकेशन को एक रन से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं वसीयाबाद टाइगर और प्रयाग पेंट के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मुकाबला टाई हो गया। कम रोशनी के कारण मैच को मंगलवार को सुपर ओवर कराया जाएगा।

मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में चबुतरी मैजिकल स्टार ने 10 ओवर में छह विकेट पर 88 रन बनाए। जवाब में यूथ फेब्रिकेशन की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 87 रन ही बना सकी। मैच से पहले वार्ड नंबर 77 के पूर्व पार्षद वसीम अहमद (गुड्डू) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल प्रयाग पेंट और वसीयाबाद टाइगर के बीच खेला जा रहा था। प्रयाग पेंट ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में वसीयाबाद टाइगर की टीम भी 10 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बना सकी। रोशनी कम होने के कारण सुपर ओवर नहीं कराया जा सका। अब यह मैच मंगलवार को पूरा कराया जाएगा। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र