home page

जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने दिया हुनर का परिचय

 | 
जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने दिया हुनर का परिचय


आयु वर्ग में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में आयोजित हुई प्रतियोगिता

मुरादाबाद, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश् के मुरादाबाद जनपद के आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर के आदेशानुसार गुरुवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता बालक वर्ग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में आयोजित की गई। अंडर-14 में डीसीएम इंटर कॉलेज कांठ के यश गुप्ता, अंडर-17 में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के रूद्र राघव और अंडर-19 में चित्रगुप्त के अक्ष शर्मा अव्वल रहे।

प्रतियोगिता में आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, एस एस इंटर कॉलेज, जी जी हिंदू इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पाकबाडा, डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ, एचएसबी इंटर कॉलेज, अंबिका इंटर कॉलेज, केवी इंटर कॉलेज चंगेरी आदि विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज की डायरेक्टर डॉ नीतू सिंह व प्रधानाचार्य और प्रतियोगिता संयोजक डॉ हिमांशु यादव के द्वारा किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर, वीर सिंह, राजपाल सिंह, सुमित शर्मा, विपिन, राहुल कुमार इत्यादि उपस्थित रहें।

चयन समिति के सम्मानित सदस्य दिनेश सिंह एवं सुमित शर्मा उपस्थित रहें। दिनेश सिंह एवं हिना द्वारा प्रतियोगिता को शानदार एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मंडलीय प्रतियोगिता एक सितम्बर को जनपद बिजनौर में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा

अंडर-14

प्रथम- यश गुप्ता (डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ)

द्वितीय- ऋतिक चौधरी (चित्रगुप्त इंटर कॉलेज)

तृतीय- ऋषि देव शर्मा (एचएसबी इंटर कॉलेज)

अंडर-17

प्रथम - रुद्र राघव (चित्रगुप्त इंटर कॉलेज)

द्वितीय- गुरुराज विश्नोई (केवी इंटर कॉलेज चंगेरी)

तृतीय - सैयद नूर मोहम्मद (एचएसबी इंटर कॉलेज)

अंडर-19

प्रथम - अक्ष शर्मा (चित्रगुप्त इंटर कॉलेज)

द्वितीय- जतिन (महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज)

तृतीय - आदित्य चन्द्र (पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पकबाड़ा)

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल