home page

मुरादाबाद रेल मंडल की टीम ने जम्मू की टीम को हराकर अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

 | 
मुरादाबाद रेल मंडल की टीम ने जम्मू की टीम को हराकर अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीती


मुरादाबाद रेल मंडल की टीम ने जम्मू की टीम को हराकर अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीती


मुरादाबाद, 12 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आयोजित अंतरमंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में मुरादाबाद रेल मंडल और जम्मू रेल मंडल के बीच रविवार शाम को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मुरादाबाद रेल मंडल की टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया और अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

फाइनल मैच में मुरादाबाद रेल मंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निश्चय किया। जम्मू रेल मंडल की टीम ने पहले खेलते हुए 06 विकेट के नुक़सान पर 168 रन बनाये। जिसके जवाब में मुरादाबाद द्वारा 16 ओवर में 02 विकेट के नुक़सान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुरादाबाद की तरफ़ से प्रदीप ने 44 गेंदों में 83 रन की पारी खेली व 02 विकेट भी हासिल किये। जिसके लिए उन्हें मैन आफ़ द मैच के पुरस्कार से नवाज़ा गया। उक्त टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर जम्मू के अजीत जांगिड रहे, बेस्ट बैट्समैन विजय रंगी दिल्ली के रहे तथा मैन आफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार भी मुरादाबाद के प्रदीप रहे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव द्वारा विजेता टीम एवं मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल