home page

स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड में दमखम दिखाएगी मुरादाबाद की जूडो टीम

 | 
स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड में दमखम दिखाएगी मुरादाबाद की जूडो टीम


मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड-2026 में आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद की जूडो टीम प्रतिभाग करेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस खेल आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जूडो कोच मयंक कश्यप ने मंगलवार को बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास के माध्यम से तैयारी की है। टीम के खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और मुरादाबाद का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में कार्तिक जटवानी, कुंवर नमन कुमार, शुभांग सिंह, हिमांशु सैनी, अधिराज ठाकुर, ख्याति सिंह, मान्या शर्मा, रानी यादव और गुनी चौधरी शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल