home page

सब जूनियर बालिका अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम चयनित

 | 
सब जूनियर बालिका अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम चयनित


मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि सब जूनियर बालिका अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए मंगलवार को मुरादाबाद मंडल की सब जूनियर बालिका फुटबॉल टीम का चयन किया गया। सब जूनियर बालिका अंतर मण्डलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप उप्र के जनपद जौनपुर में 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगी। जिसमें यह चयनित टीम में प्रतिभाग करेगी। मुरादाबाद मंडल की टीम का टूर्नामेंट 25 अक्टूबर को होगा जिसके लिए यह टीम मुरादाबाद से 23 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी। सभी खिलाड़ियों का नेतृत्व महिला विग़ कि सचिव माधुरी देवी करेंगी।

मुहम्मद नासिर कमाल ने मंगलवार काे बताया कि चयनित टीम में वैष्णवी सिंह चौहान, ज़र्रीन खान, अनमता, मधिहा, इशिका, नीलोफर, माही, अक्षरीका, सेजल सिंह, अबीहा फातिमा, रिफ़ज़ा परवेज़, अश्वि विधुरी, अलीना घोष, इर्तिका मोबिन, सय्यदा उमेज़ा फातिमा, व फलक (टीम मेनेजर), अतलफ़ मरयम (अतिरिक्त खिलाडी) शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल