एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम बनी चैम्पियन
मुरादाबाद, 06 मई (हि.स.)। दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एमपीएस बनाम आरएसडी एकेडमी के मध्य खेला गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के यश व्यास को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
आयोजन सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि एमपीएस बनाम आरएसडी एकेडमी के बीच शानदार मुकाबला हुआ, जिसमें आर एस डी एकेडमी के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और दस ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 55 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम ने कुल 3.3 ओवर में लक्ष्य की प्राप्ति कर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के यश व्यास को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आर. एस डी एकेडमी के आरुष शर्मा को दिया गया जिन्होंने पूरी प्रतियोगिता में सबसे अधिक विकेट लिए , फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अयान सुधाकर को दिया गया, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के केशव ठाकुर को उभरते हुए खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि सऊद आलम व प्रधानाचार्य शकील अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र और विजेता टीम को 5000 और उपविजेता टीम को 2500 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन मंडल में शाहवेज़ अली, आर पी सिंह, सावन देओल, नासिर हुसैन व कीर्ति पाल आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

