home page

विजय मर्चेंट अंडर-16 एलीट टूर्नामेंट के लिए हिमाचल की टीम घोषित, संभव शर्मा बने कप्तान

 | 

धर्मशाला, 06 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई विजय मर्चेंट अंडर-16 एलीट टूर्नामेंट 2026-27 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। एचपीसीए द्वारा घोषित टीम की कमान शिमला के संभव शर्मा को सौंपी गई है। पुरुष अंडर-16 टीम में अंश गौतम बिलासपुर, सुवंश द्विवेदी बिलासपुर, भावेश ठाकुर कांगड़ा, रियांश ठाकुर कांगड़ा, यश चौधरी कांगड़ा, शौर्य कुल्लू, वेदांत शर्मा कुल्लू, आदिश मिन्हास मंडी (उप-कप्तान), अर्णव ठाकुर मंडी, यश वर्मा मंडी, अथर्व आर्य शिमला, नीरव शिमला, संभव शर्मा शिमला, संयम भलूनी शिमला, अभिनव शर्मा सोलन, समीर लबाना सोलन, उदयवीर सोलन तथा ऊना से नमिश कालिया शामिल हैं।

वहीं टीम के सहयोगी कर्मचारियों में योगिंदर पुरी मुख्य कोच, गुलशन चौधरी सहायक कोच, आदित्य महाजन सहायक कोच, शुभम् खतुरिया ट्रेनर, आनंद आर्यन फिजियो, संदीप भास्कर वीडियो विश्लेषक, राहुल कुमार तथा मुकेश शर्मा बतौर प्रबंधक शामिल किए गए हैं।

हिमाचल के लीग मैच

हिमाचल प्रदेश बनाम असम 14-16 नवंबर, हिमाचल प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश 19-21 नवंबर, हिमाचल प्रदेश बनाम त्रिपुरा 25-27 नवंबर, हिमाचल प्रदेश बनाम झारखंड 30 नवंबर से 2 दिसंबर तथा हिमाचल प्रदेश बनाम बड़ौदा 6-8 दिसंबर को विजयवाड़ा में भिड़ेंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच विजयवाड़ा में ही खेले जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया