home page

रणजी ट्रॉफी: राजस्थान 78 रन पर ढेर, हिमाचल को पहली पारी में मिली 75 रन की बढ़त

 | 
रणजी ट्रॉफी: राजस्थान 78 रन पर ढेर, हिमाचल को पहली पारी में मिली 75 रन की बढ़त


धर्मशाला, 02 नवंबर (हि.स.)। रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में 75 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुए मुकाबले के पहले दिन राजस्थान की पहली पारी महज 78 रनों पर सिमट गई। इससे पहले हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 153 रन बनाए थे।

हिमाचल के गेंदबाजों के सामने राजस्थान की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पहली पारी में 75 रनों से पिछड़ने के बाद राजस्थान ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए आठ रन बना लिए थे। इस तरह राजस्थान अभी हिमाचल प्रदेश से 67 रन पीछे है और उसके सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं।

मुकाबले के पहले दिन राजस्थान को सस्ते में समेटकर हिमाचल ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हालांकि हिमाचल प्रदेश को अभी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी है। चार दिवसीय यह मुकाबला दो से पांच नवंबर तक खेला जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया