home page

आईपीएल क्वालीफ़ायर : आरसीबी ने गुजरात को दिया 255 रनों के बड़ा लक्ष्य

 | 
आईपीएल क्वालीफ़ायर : आरसीबी ने गुजरात को दिया 255 रनों के बड़ा लक्ष्य


धर्मशाला, 26 मई (हि.स.)। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल के पहले क्वालीफ़ायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जाइंट्स के समक्ष जीत के लिए 255 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 254 रन बनाए। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर महज 33 गेंदों नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 5 चौके और 9 छक्के जड़े। वहीं इससे पूर्व रन मशीन विराट कोहली ने 25 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आरसीबी के लिए एक मजबूत नींव रखी। कोहली ने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं बाद में कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पंडया की जबरदस्त साझेदारी ने आरसीबी को एक बड़े स्कोर तक पंहुचाया। वहीं दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 43 रनों के योगदान दिया। पंड्या ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रुणाल पंड्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये टिम डेविड कुछ खास नही कर पाए और 5 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। इससे पूर्व देवदत्त पडीकल ने 5 चौकों की मदद से 19 गेंदों में 30 रन बनाए। जबकि जितेश शर्मा 5 गेंदों पर 1 चौका और छक्का लगाकर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

उधर गुजरात जाइंट्स की तरफ से जैसन होल्डर और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। हालांकि रबाडा काफी महंगे साबित हुए और उन्हें 4 ओवरों में 54 रन पड़े। जबकि होल्डर ने 4 ओवर में 39 दिए। स्पिनर राशिद खान को 3 ओवर में 29 रन पड़े जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 3 ओवरों में 46 रन पड़े। वह भी काफी महंगे साबित हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया