स्पिन व तेज गेंदबाजों के कंबिनेशन के साथ मैदान में उतरेगा पंजाब : जेम्स होप
धर्मशाला, 10 मई (हि.स.)। पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप ने कहा कि धर्मशाला में हाई एल्टीट्यूड काफी बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि गेम्स में स्थितियां काफी बदल रही हैं। बेहतरीन स्टार्ट मिलने के बाद भी पूरे टूर्नामेंट में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं। धर्मशाला हाई स्कोरिंग मैदान रहा है, ऐसे में बल्लेबाजों व गेंदबाजों दोनों के लिए गेम टफ रहेगा। धर्मशाला विश्व के खूबसूरत मैदानों में से एक है, यंहा क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण है।
गेंदबाजी कोच ने कहा कि स्पिन व तेज गेंदबाजों के कंबिनेशन के साथ मैदान में उतरेंगे। इसमें पिच की स्थिति को देखते हुए टीम को उतारा जाएगा। टीम के पास काफी ऑप्शन है, जिन्हें लेकर कल के मैच में उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि जितना ही सबसे महत्वपूर्ण नहीं होता, बेहतरीन खेल भी काफी मायने रखता है। कोच ने कहा कि बल्ले, गेंद व फील्डिंग में और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना चाहते हैं। बहुत अधिक गेमों पर फोकस करने की बजाय वर्तमान के मैच पर ही रिकी पोटिंग व पूरी टीम का ध्यान है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

