आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, पंजाब को बल्लेबाजी का न्यौता
| May 14, 2026, 19:53 IST
धर्मशाला, 14 मई (हि.स.)। एचपीसीए के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान में एक बार फिर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। मुंबई ने मेजबान पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। हालांकि पंजाब इस मैदान से काफी वाकिफ है ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर बनाया जाए।
गौरतलब है कि पंजाब पिछले चार मैच लगातार हारा है। पिछले 11 मई को हुए मैच में भी वह दिल्ली कैपिटल्स से धर्मशाला में मैच हार चुका है। पंजाब की यह लगातार चौथी हार थी जबकि इससे पहले उसने छह मैच लगातार जीतकर इस सीजन की एक बेहतरीन शुरुआत की थी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

