home page

महिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए हिमाचल महिला की सीनियर टीम घोषित, शिवानी सिंह को कमान

 | 

धर्मशाला, 19 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई महिला सीनियर (टी-20) एलीट टूर्नामेंट के लिए में हिमाचल की टीम सोमवार को घोषित कर दी है। एचपीसीए द्वारा घोषित टीम की कमान मंडी की शिवानी सिंह को सौंपी गई है। टीम में हरलीन देओल, ज्योति ठाकुर, सुष्मिता कुमारी, ललिता दत्ता, मोनिका देवी, यमुना देवी, नीना चौधरी, निकिता एम. चौहान, शिवानी सिंह (कप्तान), सोनल ठाकुर, देवांशी वर्मा, हिमांशी मेहता, निकिता एस. चौहान, प्राची चौहान, सुषमा वर्मा, वासुवी फिश्टा शामिल है।

वहीं स्पोर्ट स्टाफ में अनघा देशपांडे मुख्य कोच, प्रेम सिंह सहायक कोच, शिवानी शर्मा फील्डिंग कोच, सात्विका कपिला फिजियो, प्रियंका कुमारी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग, संजीव वर्मा वीडियो एनालिस्ट, सोनाली ठाकुर मसेउस (मालिश करने वाली) तथा शिव कपूर को बतौर मैनेजर शामिल किया गया है।

हिमाचल के लीग मैचों का कार्यक्रम

टी20 प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश 26 अक्टूबर को अपना पहला मैच मध्य प्रदेश के साथ खेलेगा। यह मैच पंजाब के मुल्लांपुर में खेला जायेगा। 27 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश बनाम ओडिशा मोहाली में, 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश बनाम राजस्थान मोहाली में, 31 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश बनाम हरियाणा मुल्लांपुर, 2 नवंबर को हिमाचल प्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश मुल्लांपुर, 4 नवंबर को हिमाचल प्रदेश बनाम बड़ौदा मोहाली में तथा 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश बनाम सौराष्ट्र का मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया