home page

पिंडली की चोट के कारण जस्टिन ग्रीव्स भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर

 | 

गुवाहाटी, 29 सितंबर (हि.स.)। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

ग्रीव्स को यह चोट तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे के दौरान लगी, जिसमें उन्होंने 108 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली थी। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 296 रन बनाए थे, लेकिन भारत ने लक्ष्य चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था।

ग्रीव्स ने जॉन कैंपबेल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 19 ओवर में टीम का स्कोर 135 रन तक पहुंचा दिया था। कैंपबेल ने 60 गेंदों पर 62 रन बनाए थे।

सीरीज का दूसरा वनडे गुवाहाटी में खेला जाना है। गुवाहाटी के मैदान पर भारत ने अब तक खेले दोनों वनडे जीते हैं।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय