home page

ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप से पहले तैयारी तेज

 | 
ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप से पहले तैयारी तेज


रांची, 05 अप्रैल (हि.स.)। सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे थर्ड चैंपियनशिप का आयोजन रांची में आगामी एक मई 2026 से खेलगांव में आयोजित होगी। जिसे लेकर राज्य के कराटे खिलाड़ियों की तैयारी शुरू कर दी गई है। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को रांची प्रेस क्लब में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खिलाड़ियों को एडवांस फाइटिंग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी, ताकि प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में देशभर से सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। ऐसे में राज्य के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और तकनीकी प्रशिक्षण से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा। शिविर के सफल आयोजन में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष अनिल के सपोर्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar