home page

भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा

 | 
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा


भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा


भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा


हरारे, 25 जुलाई (हि.स.)। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 के बाद अपनी पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी जीत ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 8 रन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। श्रेयस 25 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत 219 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि तादीवानाशे मरुमानी ने 24 रन का योगदान दिया। हालांकि कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका।

भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। प्रिंस यादव और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए। यश ठाकुर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट लेते हुए ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेजा। प्रिंस यादव ने बेन करन और कप्तान सिकंदर रज़ा के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

भारत की इस लगातार दूसरी जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला का परिणाम तय हो गया है। अब अंतिम मुकाबला औपचारिक रहेगा, जबकि भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय