home page

आईजीआईपीईएसएस और श्याम लाल कॉलेज ने दर्ज की बड़ी जीत

 | 
आईजीआईपीईएसएस और श्याम लाल कॉलेज ने दर्ज की बड़ी जीत


नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के तीसरे दिन पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज और इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) ने बड़ी जीत दर्ज की। महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को आसानी से 5-0 से हराया।

श्याम लाल कॉलेज ने मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को उन्ही के मैदान पर 8-0 से करारी मात दी। पहले हाफ में 5 और दूसरे हाफ में तीन गोल करने वाले श्याम लाल कॉलेज के लिए नवीन और पंकज ने दो-दो, प्रत्युष, भूपेंद्र, यश और नंदकिशोर ने एक-एक गोल किया। विजेता टीम के गोलकीपर मोहम्मद कामिल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

आईजीआईपीईएसएस ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से मात दी। चंदर ने दो और यश, अमनदीप, ध्रुव, शीषनाथ और सोरेन अमन ने एक- एक गोल किया।

चंदर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को 5-0 से हराया। टीम के लिए मीना ने दो, सोनू, जेहरा व इंदरप्रीत ने एक-एक गोल किया। विवेकानंद कॉलेज की एकता को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह