home page

यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित

 | 
यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित


दोनों खिलाड़ी उड़ीसा में 24 व 25 मार्च आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप करेंगे प्रतिभाग

मुरादाबाद , 15 मार्च (हि.स.)। खेल निदेशालय उप्र लखनऊ एवं प्रदेशीय एथलेटिक्स संघ के समन्वय से अयोध्या में आयोजित हुई 7वीं यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मुरादाबाद के कौशल कुमार एवं अतुल कुमार ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता पर रविवार को रामगंगा विहार स्थित नेता जी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया।

उप्र ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ अजय पाठक ने बताया कि दोनों खिलाड़ी उड़ीसा में 24 व 25 मार्च आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व आज सुबह कौशल कुमार एवं अतुल कुमार के सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आने पर उप्र ओलम्पिक संघ की ओर से मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सरिता सिंह, अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी, (एथलेटिक्स) ललिता चौहान, प्रशिक्षिका एथलेटिक्स, राम कृपाल प्रधान सहायक, राहुल मैसी उपस्थित रहें। इसके साथ ही दोनों ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मेडल जीतने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल