home page

डीएसए मुरादाबाद ने डीएसए अमरोहा को, डीएसए संभल ने डीएसए रामपुर को हराया

 | 
डीएसए मुरादाबाद ने डीएसए अमरोहा को, डीएसए संभल ने डीएसए रामपुर को हराया


उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जारी

मुरादाबाद, 02 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को आईएफटीएम यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में डीएसए मुरादाबाद ने डीएसए अमरोहा को हराया, जबकि दूसरे मैच में डीएसए संभल ने डीएसए रामपुर को शिकस्त दी। दोनों मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

पहले मैच में डीएसए अमरोहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में डीएसए मुरादाबाद की टीम ने 41.2 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मैच में डीएसए रामपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पूरी टीम 29 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए संभल ने 34.2 ओवर में नौ विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।

डीएसए मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि यूपीसीए के सेलेक्टर पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली और जावेद अनवर मैचों के ऑब्जर्वर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और तकनीकी बारीकियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

पहले मैच में यूपीसीए की ओर से मनोनीत अंपायर विवेकानंद मलिक और रवि कौशिक रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी मोहम्मद कासिम ने निभाई। दूसरे मैच में अंपायर जितेंद्र सिंह और नीरज चौधरी रहे, जबकि स्कोरर अशर खालिद रहे।

मैच के दौरान डीएसए सचिव विजय गुप्ता, संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, खेल निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, नजाकत अली, मो. हसीन, अमन लिट, मो. शाहिद, मिर्जा दानिश आलम, जेपी सिंह, चमन सिंह, विपुल चौधरी आदि मौजूद रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल