home page

एचएस चड्ढा मेमोरियल एमटी-400 चैंपियंस कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबले

 | 
एचएस चड्ढा मेमोरियल एमटी-400 चैंपियंस कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबले


मुरादाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद में आयोजित हो रहे एचएस चड्ढा मेमोरियल एमटी-400 चैंपियंस कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के पांचवे दिन मंगलवार को नागराज, मेहर प्रकाश, ओपी दीक्षित, डेनियल, अशोक, सुरेंद्र मोहन शर्मा, एजेएस चटवाल, आर गंगाधरन, पुनीत गुप्ता और जयप्रकाश समेत खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

कांठ रोड स्थित ब्रास सिटी जिमखाना में आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को 45, 55, 60, 65 और 70 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। 70 आयु वर्ग में चंडीगढ़ के सुरेंद्र मोहन शर्मा ने नोएडा के अरविंद को 6-1, 6-2 से हराया। अमेरिका के एजेएस चटवाल ने बेंगलुरु के सुदेश को 6-2, 6-2 से पराजित किया। जोधपुर के आर गंगाधरन ने लखनऊ के सुधीर कुमार को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी।

60 आयु वर्ग में पुनीत गुप्ता ने मेरठ के विपिन कुमार सिन्हा को 6-1, 6-1 से हराया। मैसूर के नागराज ने दिल्ली के प्रेम सिंह रोहिला को 6-0, 6-1 से मात दी।

हैदराबाद के मेहर प्रकाश ने गुवाहाटी के भरत को 6-0, 6-2 से पराजित किया।

जयपुर के ओपी दीक्षित ने मुरादाबाद के अनिल निगम को 6-1, 6-2 से हराकर जीत दर्ज की। 45 आयु वर्ग में जर्मनी के डेनियल ने दिल्ली के आनंद को कड़े मुकाबले में 3-6, 6-3, 10-5 से शिकस्त दी। वहीं 65 आयु वर्ग में कोलकाता के अशोक ने मुरादाबाद के अजीत भारद्वाज को 6-1, 6-2 से हराया। इसके साथ ही 55 आयु वर्ग में जयप्रकाश ने तुलेश्वर को 6-2, 6-4 से पराजित किया। विश्व टेनिस संघ के तत्वावधान में चड्ढा ग्रुप की ओर से सरदार गुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता 29 अक्टूबर तक चलेगी।

इस दौरान मुरादाबाद क्लब के कोच ऋषभ अग्रवाल, टेनिस खिलाड़ी ओजस, वंश, ओजस भारद्वाज, एआईटीए टेनिस खिलाड़ी डॉ. अनुराग अग्रवाल, चड्ढा ग्रुप के अध्यक्ष गुरजीत सिंह चड्ढा, मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के सचिव अवनीश रस्तोगी, राहुल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल