home page

सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वर्ग बास्केट बाल प्रतियोगिता शुरू

 | 
सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वर्ग बास्केट बाल प्रतियोगिता शुरू


डेहरी आन सोन, 20 सितम्बर (हि.स )। एक सच्चा खिलाड़ी वही है जो अपनी मंजिल को प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष करता है।उतार चढ़ाव जीवन की सामान्य प्रक्रिया हैlइससे कभी घबराना नहीं चाहिए। राज्य की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय सभागार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वर्ग बास्केट बाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते रविवार काे उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि नारायण वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में बिहार की धरती पर इस प्रकार का आयोजन अत्यंत गर्व का विषय

है l

पूर्व सांसद एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलिधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि हमारे लिए है यह गर्व का विषय है कि देश और चार अन्य देशों के खिलाड़ी यहां खेलने आए हैं और उनका सेवा का अवसर हमें प्राप्त हुआ है।

विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने आए खिलाड़ियों का स्वागत किया एवं उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो उसके लिए आस्वस्त किया। नवीनगर के विधायक चेतन आनंद ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर डीएम दीपक कुमार मिश्रा,एसपी राज व खिलड़ी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के आरंभ में वंदे मातरम गायन के बाद विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह ने सभी आगत अतिथियों, सीबीएसई के अधिकारियों ,खिलाड़ियों एवं विश्वविद्यालयआयोजन समिति तथा उपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि देशभर की 65 से अधिक टीमें और 700 से अधिक बालिका खिलाड़ी गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुकी हैं, जहां कल सुबह से ही बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भिड़ंत होगा ।इस आयोजन में कतर, ओमान, सऊदी अरब एवं संयुक्त अरब अमीरात से भी आठ टीमें भाग ले रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा