home page

ब्रास सिटी स्पोर्ट्स क्लब ने रामपुर क्रिकेट एकेडमी को 27 रन से हराया

 | 
ब्रास सिटी स्पोर्ट्स क्लब ने रामपुर क्रिकेट एकेडमी को 27 रन से हराया


मुरादाबाद, 18 अप्रैल (हि.स.)। अंडर-19 क्रिकेट वनडे कप में शनिवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ब्रास सिटी स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर क्रिकेट एकेडमी को 27 रन से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रास सिटी स्पोर्ट्स क्लब की टीम 26.1 ओवर में 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से वंश ने शानदार 53 रन की पारी खेली, जबकि रघु सिंह और दक्ष ने 15-15 रन का योगदान दिया। रामपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सुमित सागर ने तीन विकेट झटके। मो. आसिफ और कुलदीप राजपूत को दो-दो सफलता मिली. जबकि प्रियांशु कुमार ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी रामपुर क्रिकेट एकेडमी 35 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। टीम के लिए हर्ष यादव ने 46 रन चनाकर संघर्ष किया, जबकि लकी ठाकुर ने 21 और कुलदीप राजपूत ने 18 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम की जीत तक नहीं पहुंचा सके। ब्रास सिटी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु सिंह, पलक सिंह और सैव्यद फाज ने दो-दो विकेट चटकाए। मो. फुरकान और विशुदीप को एक-एक सफलता मिली। विशुदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि हर्ष यादव को गेम चेंजर का पुरस्कार मिला।

अम्पायर की भूमिका में सतेंद्र कुमार और मौहम्मद सायम रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी मो. शाक्किय ने संभाली। इस दौरान टुनर्नामेंट आयोजक व कोच मो. हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ मलिक, शिव कुमार रात्रत, सलीम खान, मो. हसीब, विजय, ओम दत्त शर्मा, तरुण चीमा, नदीम और रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल