home page

मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीते

 | 
मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीते


नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। नई दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज में खेले जा रहे पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट के छठे दिन मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज और स्टनर्स एकेडमी ने आसान जीत हासिल की।

महिला वर्ग में मिरांडा हाउस ने हंसराज कॉलेज को 53-18 से हराकर जीत हासिल की। मैच में मिरांडा हाउस की दीक्षिता को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

इसी तरह पुरुष वर्ग के मैच में हंसराज कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 63-38 से हराया। 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार हंसराज कॉलेज के सार्थक को दिया गया।

एक अन्य मैच में स्टनर्स एकेडमी ने खालसा एलुमनी को 105-87 से हराया। 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार स्टनर्स एकेडमी के जयंत कादयान को दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह