home page

असम प्रीमियर लीग: बराक लीजेंड्स ने नगांव रेंजर्स को एक रन से हराया

 | 
असम प्रीमियर लीग: बराक लीजेंड्स ने नगांव रेंजर्स को एक रन से हराया


गुवाहाटी, 02 अगस्त (हि.स.)। असम प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में बराक लीजेंड्स ने बारिश से प्रभावित मैच में वीजेडी पद्धति के तहत नागांव रेंजर्स को एक रन से रोमांचक शिकस्त दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बराक लीजेंड्स ने विशाल साहा (65) और अमन सिंह (68) की 124 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में 162/8 का स्कोर बनाया। नागांव की ओर से अक्षय कुमार डेका ने 3/16 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

बारिश के कारण नगांव रेंजर्स को 17 ओवर में 144 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। कप्तान अनुराग तालुकदार ने 49, रुहिनंदन पेगू ने 38 और सुमित कश्यप ने 26 रन बनाए, लेकिन टीम 17 ओवर में 142/5 तक ही पहुंच सकी। बराक के लिए मोहित ठाकुर ने दो विकेट लिए और टीम ने एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

इससे पहले खेले गए मुकाबले में डिब्रूगढ़ वॉरियर्स ने तेजपुर टाइटंस को 79 रन से हराया। परवेज मुसर्रफ ने 60 रन बनाए, जबकि रितुराज बिस्वास (3/14) और अनुराग फूकन (2/18) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत तेजपुर की टीम 108 रन पर सिमट गई।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश