home page

बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

 | 
बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया


गुवाहाटी, 04 अगस्त (हि.स.)। असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इम्पीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग के वर्षा प्रभावित सातवें मुकाबले में बराक लीजेंड्स ने गुवाहाटी रॉयल्स को वीजेडी पद्धति के तहत तीन विकेट से हरा दिया।

बारिश के कारण संशोधित 19 ओवर में 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बराक लीजेंड्स ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सिबसांकर रॉय ने 36 रन और सौरव डे ने 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार और भार्गव प्रतिम ने नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए गुवाहाटी रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाए। निबिर डेका ने 47, ऋषव दास ने 30 और गुंजन ज्योति डेका ने 22 रन का योगदान दिया। बाराक लीजेंड्स की ओर से मोहित ठाकुर ने 3/12 और अब्दुल अजीज कुरैशी ने 2/16 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

गुवाहाटी रॉयल्स के लिए दीपक गोहाईं ने 3/11 और मृण्मय दत्ता ने दो विकेट लिए, लेकिन उनकी कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश