home page

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम घोषित

 | 
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम घोषित


नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अफगानिस्तान के खिलाफ नौ अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो संभालेंगे।

टीम में तंजिद हसन, शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक को शीर्ष क्रम में जगह दी गई है, जबकि कप्तान शांतो के अलावा मुशफिकुर रहीम और लिटन दास मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। सौम्य सरकार भी टीम में शामिल हैं।

तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को इस टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया है। टीम में मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम के रूप में दो प्रमुख स्पिन विकल्पों के अलावा हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादोत हुसैन चौधरी और शोरिफुल इस्लाम को तेज गेंदबाजी विभाग में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश की टीम:

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्य सरकार, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदय, जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादोत हुसैन चौधरी और शोरिफुल इस्लाम।

रिजर्व खिलाड़ी: नईम हसन, मुशफिक हसन और इकबाल हुसैन एमोन।

बांग्लादेश ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रॉ खेली है। टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अपनी हालिया लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह