home page

दिल्ली ऑडिट की नमिता को महिला एकल खिताब

 | 
दिल्ली ऑडिट की नमिता को महिला एकल खिताब


दिल्ली ऑडिट की नमिता को महिला एकल खिताब


दिल्ली ऑडिट की नमिता को महिला एकल खिताब


--रवि-हिमांशु पुरुष, कीर्ति-नजमा महिला और कशिश व नीला वी. मिश्रित युगल में बने चैम्पियन

--उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा बैडमिंटन प्रतियोगिता

प्रयागराज, 26 फरवरी (हि.स)। दिल्ली ऑडिट की नमिता पठानिया ने उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला एकल के खिताब पर कब्जा जमाया। हरियाणा के रवि व दिल्ली ऑडिट के हिमांशु सरोहा की जोड़ी पुरुष युगल, दिल्ली ऑडिट की कीर्ति चतुर्वेदी व हरियाणा की नजमा खान की जोड़ी महिला युगल और कशिश (पंजाब) व नीला वी. (हरियाणा) की जोड़ी ने मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया।

अमिताभ बच्चन कीड़ा संकुल (मेयोहाल) में गुरुवार को खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं। महिला एकल फाइनल-नमिता पठानिया (दिल्ली ऑडिट) ने नजमा खान (हरियाणा) को 21-12, 21-15 से हराया। पुरुष युगल फाइनल-रवि (हरियाणा) और हिमांशु सरोहा (दिल्ली ऑडिट) ने गौरव देसवाल और तुषार शर्मा (दिल्ली ऑडिट) को 21-17, 21-18 से हराया। सेमीफाइनल में गौरव देशवाल वी तुषार शर्मा (दिल्ली ऑडिट) ने ऋषि राय व अजय यादव (यूपी) को 21-10, 21-12 से और रवि व हिमांशु ने कशिश (पंजाब) व आनंद तिवारी (हरियाणा) को 21-12, 21-15 से हराया।

महिला युगल फाइनल-कीर्ति चतुर्वेदी (दिल्ली ऑडिट) और नजमा खान (हरियाणा) ने परसा नकवी और नेहा वर्मा (यूपी) को 22-24, 12-12 से हराया। मिश्रित युगल फाइनल-कशिश (पंजाब) और नीला वी. (हरियाणा) ने तुषार शर्मा और नमिता पठानिया, (दिल्ली ऑडिट) को 21-18, 21-15 से हराया।

पुरुष एकल के सेमीफाइनल में कार्तिक जिंदल (हिमाचल) ने रविजोत सिंह (पंजाब) को 21-12, 21-18 से हराया। मैचों में सीएजी के राजेश कुमार राजपूत (मेघालय), विश्वजीत घोष (असम), शिव कुमार (तमिलनाडु) और ठाकुर चरणजीत सिंह (हरियाणा) ने रेफरी का दायित्व निभाया। इस दौरान वरिष्ठ उपमहालेखाकर (प्रशासन) शैलेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ लेखाधिकारी अनुराग शर्मा, राघवेंद्र सिंह, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के समन्वयक कल्याण अधिकारी लोकेश त्रिपाठी ने बताया कि समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण शुक्रवार को दोपहर 11 बजे होगा इस मौके पर प्रधान महालेखाकार (ऑडिट वन) राजकुमार मुख्य अतिथि तथा महालेखाकार डॉ सुरेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र