home page

मुरादाबाद में 9 व 10 मई को टीएफसी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप, कई राज्यों से जुटेंगे प्रतिभागी

 | 
मुरादाबाद में 9 व 10 मई को टीएफसी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप, कई राज्यों से जुटेंगे प्रतिभागी


मुरादाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आगामी 9 व 10 मई को टीएफसी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिम संचालकों की सोमवार को हुई संयुक्त बैठक में यह जानकारी दी गई।

टीएफसी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक व बॉडी बिल्डर मो. तस्लीम ने बताया कि प्रतियोगिता में इस बार महिला खिलाड़ियों की भागीदारी भी होगी। इस कंपटीशन में कुल 50 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा विजेताओं को पुरस्कार में मोटरसाइकिल भी दी जाएंगी।

इस मौके पर मो. आसिफ, वसीम, दानिश खान, कमाल हसन, निखिल सैनी आदि मौजूद रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल