home page

उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-14 के ट्रायल में 210 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

 | 
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-14 के ट्रायल में 210 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


मुरादाबाद, 10 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-14 चयन प्रक्रिया के तहत जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) मुरादाबाद द्वारा एमपीएस स्कूल के मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 210 क्रिकेट खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने गुरुवार काे बताया कि ट्रायल में मुरादाबाद, अमरोहा और संभल जिलों के कुल 210 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इनमें मुरादाबाद जिले के 95, अमरोहा जिले के 70 और संभल जिले के 45 खिलाड़ी शामिल रहे।

ट्रायल प्रक्रिया के दौरान विजय गुप्ता के अलावा वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप टंडन, वरिष्ठ कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी तथा बोर्ड खिलाड़ी अमन लिट की निगरानी में संपन्न हुई। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीक, फिटनेस और क्रिकेट कौशल का बारीकी से आकलन किया।

विजय गुप्ता ने बताया कि ट्रायल के बाद तीनों जिलों की टीमें आपस में मैच खेलेंगी। इन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों को जोनल ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान अहम भूमिका में नज़ाकत अली, मिर्ज़ा दानिश आलम, मोहम्मद हसीन, चमन सिंह, रहे। ट्रायल में कई कोच मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

ट्रायल के दौरान युवा खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अगले स्तर की चयन प्रक्रिया में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल