प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल 17 सितंबर को
मुरादाबाद, 15 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल 17 सितंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम रामगंगा विहार मुरादाबाद में सुबह 11 बजे शुरू होगा।
खेल विभाग व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्त्रय से होने वाली प्रतियोगिता में 10 भार वर्गों में बालिका पहलवानों का चयन किया जाएगा।
क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रतियोगिता के लिए 36, 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 25 से 27 सितंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनिवर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने आगे बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2009 और 2010 में जन्मी 16 से 17 वर्ष को खिलाड़ी पात्र होंगी। वर्ष 2011 में जन्मी 15 वर्ष की खिलाड़ी चिकित्सक अथवा माता-पिता की अनुमति के प्रमाणपत्र के साथ प्रतिभाग कर सकेगी। खिलाड़ियों की आयु व निवास का सत्यापन जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या पासपोर्ट से किया जाएगा। ट्रावल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

