केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचे
गंगटोक, 30 अप्रैल (हि.स.)। भारत सरकार के संसदीय मामले तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू गुरुवार को आधिकारिक यात्रा पर सिक्किम पहुंचे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।केंद्रीय संसदीय मामले तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज आधिकारिक यात्रा पर सिक्किम पहुंचे। प्रसिद्ध भारतीय गायक मोहित चौहान भी उनके साथ सिक्किम आए हैं।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमा शहर रंगपो में जल संसाधन, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिक मंत्री सोनाम लामा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव विकास बस्नेत, धर्म मामले विभाग की सचिव केशांग डिकी रिचुंग, समाज कल्याण विभाग की सचिव सारिका प्रधान, सिक्किम पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष कविता सपकोटा और मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव युगेन तमांग ने रिरिजू का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और मंगन जिले में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भ्रमण भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के बाद 29 अप्रैल को सिक्किम से लौटे है। प्रधानमंत्री के लौटने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सिक्किम का दौरा किया है। इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी एक मई को तीन दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचने का कार्यक्रम है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

