केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने उत्तर सिक्किम के लाचुंग गुंपा में प्रार्थना की
मंगन, 01 मई (हि.स.)। बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारत सरकार के संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार सुबह उत्तर सिक्किम के लाचुंग में सैमलिंग छोलिंग गुंपा में प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ राज्य के समाज कल्याण विभाग के मंत्री साम्डुप लेप्चा, प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मोहित चौहान और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
पूजा करने और भिक्षुओं के साथ बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री ने उसी परिसर में निर्माणाधीन गुंपा का निरीक्षण किया। उन्हें निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने गुंपा और आसपास की संरचनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भारत सरकार से आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने आनी गुंपा का भी दौरा किया और प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू गुरुवार को अपनी आधिकारिक यात्रा पर सिक्किम पहुंचे। सिक्किम आने के तुरंत बाद वे उत्तरी सिक्किम के दौरे पर निकले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

