उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत सिक्किम पहुंचे
गंगटोक, 01 मई (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शुक्रवार को सिक्किम के दौरे पर पहुंचे। वह राजधानी गंगटोक में तकनीकी और न्यायिक शिक्षा पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिक्किम आए हैं। सम्मेलन एक और दाे मई, 2026 में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य न्यायाधीश के सिक्किम और पश्चिम बंगाल के सीमा शहर रंगपो पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचने पर सिक्किम पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
सिक्किम उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई, सिक्किम उच्च न्यायालय रजिस्ट्रार जनरल कर्मा वांगचुक भोटिया, रजिस्ट्रार ज्योति खड़का, राज्य विधि सचिव सूरज छेत्री आदि ने मुख्य न्यायाधीश और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के साथ उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, देश भर के विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और अन्य प्रतिष्ठित लाेग भी पहुंचे हैं। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रमंडल कानूनी शिक्षा संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हैं, जो सम्मेलन की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को दर्शाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

