श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक 22 अगस्त को
Aug 20, 2024, 22:16 IST
| 
अयोध्या, 20 अगस्त (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक 22 अगस्त को श्री मणिराम छावनी में होगी।
बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय, निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरु मध्वाचार्य विश्वप्रसन्नतीर्थ डाक्टर अनिल मिश्र,राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन मिश्र सहित अन्य सदस्य के सम्मलित होंगे।
इससे पूर्व ट्रस्ट की बैठक अप्रैल माह में हुई थी जिसमें मंदिर निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई थी। उक्त जानकारी विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने दिया।
_______
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय / प्रभात मिश्रा