होमगार्ड स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 16 से होगी शुरू
जयपुर, 09 मार्च (हि.स.)। गृह रक्षा विभाग द्वारा राजस्थान होमगार्ड स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से चार अप्रैल तक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुरा बेगस जयपुर में आयोजित की जाएगी।
नामांकन प्रक्रिया में 269 रिक्त पदों के विरूद्व 67,943 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल एसएमएस एवं ई-मेल द्वारा सूचित किया जाएगा जिसमें दिये गए लिंक अथवा विभागीय वेबसाईट http://home.rajasthan.gov.in/homeguards पर जाकर अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नामांकन प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह तक चलना सम्भावित है।
अभ्यर्थी को निर्धारित दिनांक को अपने केंद्र पर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा व प्रवेश पत्र के साथ संलग्न महत्वपूर्ण अन्य सभी दिशा-निर्देशों की पालना करना आवश्यक होगा। प्रक्रिया सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0141-2377797 पर सम्पर्क कर सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

