home page

सैन जयंती समारोह 14 को

 | 
सैन जयंती समारोह 14 को


जोधपुर, 28 मार्च (हि.स.)। संत शिरोमणि सैन महाराज ने शोषित मानवता के उद्घार के लिए अनेक कार्य किए। अपनी भक्ति के बल पर उन्होंने भगवान का साक्षात्कार किया। आज आवश्यकता है कि मानव समाज उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चले। यह विचार सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज ने 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे सैन जयंती समारोह के बैनर के विमोचन समारोह में व्यक्त किए।

सैन जयंती समारोह समिति के महासचिव सुरेंद्र सैन ने बताया कि वर्ष 2026 में सैन महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सैन समाज के तीनों घटक मारू, पूरबिया और वैद सैन समाज संयुक्त रूप से इस जयंती को मनाएंगे। इस जयंती से जुड़े बैनर का विमोचन समारोह राइकाबाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर झोंपड़ी वाले बालाजी उपासक शंकर महाराज ने भी उपस्थित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यकाल के संतों में संत शिरोमणि सैन महाराज का नाम अग्रणी है। उन्होंने पवित्रता और सात्विकता पर ज़ोर दिया, लोगों को सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया। इस हेतु सैन जयंती के दिन हर सैन बंधु अपने घर में पांच दीपक अवश्य प्रज्ज्वलित करे।

इस अवसर पर मंडलेश्वर धाम पीठाधीश्वर सत्यनारायण महाराज, सैन जयंती महोत्सव समिति 2026 के अध्यक्ष संजय पंवार, महासचिव सुरेन्द्र सैन, पार्षद धीरज चौहान, केश कला बोर्ड जोधपुर संस्था के किशन फुलडालिया, दिनेश पंवार खिंदाकोर, फौजी रामरतन सैन, श्री मारु शिक्षण संस्थान सैन छात्रावास अध्यक्ष लूणाराम परिहार, देवस्वरूप परिहार, मां नारायणी सेवा संस्था के अरुण भाटी, मारु नाई विकास समिति गुलाब सागर के उपाध्यक्ष भगवान परिहार, छोट सैन, राजेंद्र परिहार और महिला शोभायात्रा प्रमुख राखी खटोड़ सैन उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश