home page

सावन महोत्सव में रॉयल लेडीज ने बिखेरे लहरिया रंग

 | 
सावन महोत्सव में रॉयल लेडीज ने बिखेरे लहरिया रंग


जोधपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन एक निजी होटल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में महिलाओं ने लहरिया थीम में सज-धजकर भाग लिया। इस दौरान रैंप वॉक, नृत्य, फैशन शो, गायन प्रतियोगिता और तंबोला सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि रॉयल लेडीज के लिए सावन उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है और महिलाएं पूरे वर्ष इस आयोजन का इंतजार करती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

नृत्य प्रतियोगिता में नेहा राजपुरोहित प्रथम, ऋचा जैन द्वितीय तथा दीपिका वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। फैशन शो में सरिता राजपुरोहित ने प्रथम, रश्मि अग्रवाल ने द्वितीय तथा रंजन भाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गायन प्रतियोगिता एवं तंबोला में भी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। एक्सपोज पार्लर की मेकअप आर्टिस्ट दीप्ति ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा सावन क्वीन का चयन कर विजेता को ताज पहनाया। कार्यक्रम में 94.3 एफएम की टीम से आरजे रेक्स, आरजे भावेश एवं आरजे शिवाय ने विभिन्न खेलों का आयोजन कर महिलाओं का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का संचालन मंजुला अरोड़ा एवं राखी पुरोहित ने किया। सचिव पूनम राठी ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज वर्षभर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहता है। अध्यक्ष तारा सोलंकी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सावन उत्सव के माध्यम से महिलाओं ने आपस में खुशियां बांटने की परंपरा को कायम रखा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश