home page

वन विस्तार परियोजना का शुभारंभ, 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

 | 
वन विस्तार परियोजना का शुभारंभ, 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य


जोधपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ऑयल इंडिया लिमिटेड एवं कल्पिता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वन विस्तार परियोजना का शुभारंभ मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय फिटकासनी में किया गया। परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

परियोजना के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से राजकुमार प्रसाद, दीपक कुमार गुप्ता, अभिषेक चौधरी, राहुल कुमार एवं जागृति सोलंकी उपस्थित रहे। वहीं कल्पिता फाउंडेशन की ओर से संस्थापक कृष्णापाल सिंह एवं दिलीप सिंह सहित फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया तथा वृक्षों के पर्यावरणीय एवं सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने पेड़ों की रक्षा एवं संवर्धन करते हुए एक हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल एवं समस्त शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश