राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पुलिस मुख्यालय में लेंगी बैठक
| Mar 8, 2026, 18:45 IST
जयपुर, 08 मार्च (हि.स.)। महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े मामलों की प्रभावी निगरानी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक लेंगीं। यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर एक बजे आयोजित होगी। जिसमें पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अवार्ड्स और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

