home page

राजस्थानी छात्रवृति वितरण समारोह 18 को

 | 
राजस्थानी छात्रवृति वितरण समारोह 18 को


जोधपुर, 16 मई (हि.स.)। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग में अध्ययनरत एमए राजस्थानी प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर एवं शोध छात्रों को चलकोई फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त राजस्थानी छात्रवृति राजस्थानी शोध परिषद द्वारा नया परिसर स्थित राजस्थानी सभागार में 18 मई को आयोजित राजस्थानी छात्रवृति वितरण समारोह में प्रदान की जाएगी।

राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जेएनवीयू के कुलगुरु प्रोफेसर (डॉ.) पवन कुमार शर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कला संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर (डॉ.) औतारलाल मीणा सारस्वत अतिथि होंगे। जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय लाडनू के राजस्थानी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) लक्ष्मीकांत व्यास तथा मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ.सुरेश कुमार सालवी विशिष्ट अतिथि होंगे।

राजस्थानी भाषा मान्यता आंदोलन के अग्रणी एवं चलकोई फाउंडेशन के अध्यक्ष राजवीरसिंह चलकोई मुख्यवक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर चलकोई फाउंडेशन द्वारा राजस्थानी एम.ए.के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को तीन लाख से अधिक राशि वितरित की जायेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश