home page

राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने किया मण्डल अध्यक्ष का स्वागत

 | 
राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने किया मण्डल अध्यक्ष का स्वागत


जयपुर, 25 मार्च (हि.स.)। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ द्वारा राजस्थान आवासन मण्डल में नव पदस्थापित अध्यक्ष आलोक गुप्ता का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।

संघ के महासचिव रमेश चन्द शर्मा ने बताया गया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता द्वारा राजस्थान आवासन मण्डल अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने पर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मण्डल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। संघ द्वारा मण्डल अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया कि प्रशासन द्वारा मण्डल एवं जनहित में लिये जाने वाले निर्णयों पर संघ का पूर्ण सहयोग रहेगा। साथ ही संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मोहन सिंह द्वारा मण्डल अध्यक्ष से यह अपेक्षा की गई उनके कार्यकाल के दौरान मंडल नवीन योजनाओं के साथ उत्तरोत्तर प्रगति की और अग्रसर होगा तथा मण्डल हितों के विपरीत कोई निर्णय अमल में नहीं लाये जा सकेगें। संघ प्रतिनिधि मण्डल में प्रांतीय अध्यक्ष मोहन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दारासिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द नाटाणी, महासचिव रमेश चन्द शर्मा, संयुक्त सचिव मनुज ठाकुर, मोहम्मद यूसुफ खान, खेल सचिव मधुर मलिक, महिला सचिव नेहा चौधरी और कार्यालय मंत्री आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश