home page

युवा संवाद कार्यक्रम से जुड़े बीकानेर के युवा, डीओआईटी सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

 | 
युवा संवाद कार्यक्रम से जुड़े बीकानेर के युवा, डीओआईटी सभागार में हुआ सीधा प्रसारण


बीकानेर, 25 सितंबर (हि.स.)। 'सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा' अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर में युवा संवाद कार्यक्रम राज्यसभा सांसद नितिन नबीन के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की गरिमामय मौजूदगी में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर निशान्त जैन और जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी शैलजा पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज विद्यार्थी, एनएसएस, स्काउट, गाइड और युवा भारत के वालियेंटर मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीतिन नबीन, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मदन राठौड़ ने मार्गदर्शन प्रदान किया। नबीन ने जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौजूद युवाओं के साथ संवाद किया।

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सेवा कार्य से जुड़ी विभाजन गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रतिभागियों ने भी अपनी बात रखी और विकसित राजस्थान में अपनी भूमिका को रेखांकित किया।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राजगोपाल शर्मा, किशन दान चारण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, सहायक निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और माई युवा भारत की युवा अधिकारी विजेता मजूमदार मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव