home page

मेनाल झरने पर हादसा, नहाते समय गहरे पानी में डूबा अजमेर का युवक, सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

 | 
मेनाल झरने पर हादसा, नहाते समय गहरे पानी में डूबा अजमेर का युवक, सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू


चित्तौड़गढ़, 14 जून (हि.स.)। जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मेनाल झरने में रविवार को एक युवक नहाते समय पानी में डूब गया। अजमेर से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक झरने के पास नहा रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया। सूचना के बाद बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा जिला मुख्यालय से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। शाम को पहुंची टीम ने अभियान युवक का शव ढूंढ निकाला।

बेगूं थाने के एएसआई जोगणियां माता पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह ने बताया कि रविवार शाम को मेनाल झरने में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। यहां आकर जांच की तो सामने आया कि आठ युवक अजमेर से आए थे, जिनमें से एक नहाते समय डूब गया। डूबे युवक की पहचान अजमेर में फाई सागर झील के पास रहने वाले कानूसिंह पुत्र लालसिंह रावत के रूप में हुई है। हादसे के बाद साथ आए दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही जोगणिया माता चौकी के सुरेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। इस पर चित्तौड़गढ़। से टीम मेनाल पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर सिविल डिफेंस चित्तौड़गढ़ के राजकुमार भोई, रमेश भोई, नारायण लाल भोई, मुकेश कुमार भोई, कैलाश चंद्र वैष्णव, राजमल भोई, मुकेश भोई की टीम युवक की तलाश की। मेनाल झरने के यहां कुंड में भरा पानी गहरा होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं अंधेरा के बाद भी तलाशी के दौरान युवक का शव मिल गया, जिसे मोर्चरी में रखवाया है।

आठ साथी आए थे, एक को डूबते हुवे देखा

कानूसिंह अपने सात अन्य साथियों के साथ इक्को कार में रविवार को रवाना हुआ था। ये सभी पहले सांवलियाजी पहुंचे। यहां से करीब 10 बजे रवाना होकर जोगणियां माताजी आए। बाद में मेनाल झरने पहुंचे। कानूसिंह झरने के नीचे चला गया था जबकि उसके अन्य साथ ऊपर ही थे। इसी दौरान आशंका है कि पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया और डूब गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल