home page

मुख्यमंत्री की विधानसभा की मानसरोवर कॉलोनी का होगा कायाकल्प

 | 
मुख्यमंत्री की विधानसभा की मानसरोवर कॉलोनी का होगा कायाकल्प


जयपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। मानसरोवर कॉलोनी आने वाले समय में नए स्वरूप में नजर आएगी। जयपुर विकास प्राधिकरण यहां की सभी सड़कों के साथ चौराहों का सौंदर्यन करेगा। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसको लेकर जल्द ही टेंडर सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। वहीं इसके अलावा मानसरोवर के एक पथ को आदर्श पथ बनाने और वहां पर ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने पर भी काम किया जा रहा है।

प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के अंतर्गत जेडीए के जोन-5 में मानसरोवर कॉलोनी में सड़क जक्शनों के सौदर्यन का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र से प्राप्त निर्देशों एवं स्थानीय जनता की मांग के अनुरूप मानसरोवर क्षेत्र के प्रमुख जंक्शनों का सौंदर्गीकरण एवं सुधार कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 802.96 लाख की जारी कर तकनीकी स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। सर्किलों के सौदर्यकरण में मूर्तिकला, स्मारक निर्माण, वास्तुशिल्प सहित कला रुपों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा जक्शनों पर पानी के फव्‍वारें, ग्रीन स्केप, भू भाग विकास और सड़क चिन्हांकन का काम किया जाएगा। सौदर्यकरण के तहत रिद्धि सिद्धि लिंक रोड जंक्शन, वीटी रोड (शिप्रा पथ जंक्शन), अरावली मार्ग (शिप्रा पथ जंक्शन), वीटी रोड (मध्यम मार्ग जंक्शन), अरावली मार्ग (मध्यम मार्ग जंक्शन), विजय पथ (मध्यम मार्ग जंक्शन), विजय पथ (शिप्रा पथ जंक्शन), बी-2 बाइपास (मध्यम मार्ग जंक्शन), बी टू बायपास (शिप्रा पथ जंक्शन), पटेल मार्ग (मध्यम मार्ग जंक्शन) , रजत पथ (मध्यम मार्ग जंक्शन), स्वर्ण पथ (मध्यम मार्ग जंक्शन), भृर्गु पथ (मध्यम मार्ग जंक्शन)

को संवारा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश