home page

भाजपा राजस्थान प्रभारी के बयान को लेकर आक्रोश, चित्तौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

 | 
भाजपा राजस्थान प्रभारी के बयान को लेकर आक्रोश, चित्तौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला


चित्तौड़गढ़, 30 अप्रैल (हि.स.)। शहर में नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की और से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ अमर्यादित बयान को लेकर भाजपा राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। राधामोहन दास अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई। उनके द्वारा दिए गए बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की गई। निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी अपनी पार्टी की विचारधारा पर बात करने एवं उसका प्रचार प्रसार करने की स्वतंत्रता है। लेकिन लोकतंत्र में हर नेता को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए एवं किसी भी विपक्षी व्यक्ति पर अर्नगल टिप्पणी या अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शर्मा ने बताया कि सचिन पायलट पूरे राजस्थान में जन-जन के नेता है एवं कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ आम जनता और युवा वर्ग में भी वह बहुत लोकप्रिय है। उनके द्वारा पूरे देश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जो मेहनत की जा रही है एवं राजस्थान में उनकी लोकप्रियता का जो ग्राफ बढ़ रहा है उसे बौखला कर भाजपा प्रभारी द्वारा यह टिप्पणी की गई है जो कि भाजपा की एक सोची समझी चाल है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमंत सुवालका, जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, विजय चौधरी, विनोद लढढा, निवर्तमान पार्षद कन्हैया लाल माली, अशोक वैष्णव, देवराज साहू, संदीप सिंह शम्मी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल